खुसरुपुर में मुठभेड़: कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था अंगेश कुमार, पुलिस फायरिंग में हुआ घायल

पटना के खुसरुपुर में कुख्यात अपराधी अंगेश कुमार एनकाउंटर में घायल, पुलिस पर अचानक की थी फायरिंग, जवाब में चली गोलियां। SSP अवकाश कुमार ने दी पूरी जानकारी।

Fevicon Bbn24
Patna Encounter Angesh Kumar Police Firing
(Source: Google/Social Media Sites)

पटना: बिहार की राजधानी पटना के खुसरुपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और कुख्यात अपराधी Angesh Kumar के बीच मुठभेड़ हो गई। हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे करीब डेढ़ दर्जन गंभीर मामलों में वांछित अंगेश को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा था। लेकिन जब उसे घटना से जुड़ी संपत्ति और हथियार की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने पुलिस पर अचानक फायरिंग कर दी।

कस्टडी से भागने की कोशिश, जवाब में चली पुलिस की गोली

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अंगेश कुमार ने रास्ते में पहले से छिपाकर रखे गए हथियार को निकालकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया और मौके से फरार होने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे फौरन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

SSP अवकाश कुमार ने दी जानकारी

Patna SSP Awakash Kumar ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पुलिस टीम की सजगता और आत्मरक्षा का परिणाम है। वहीं, FSL (Forensic Science Laboratory) की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र करना शुरू कर दिया है।

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

पुलिस ने बताया कि अंगेश के कबूलनामे के आधार पर लूटी गई संपत्ति और घटना में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए जांच जारी है। साथ ही, उसके आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अंगेश पटना के अलावा बिहार के अन्य जिलों में भी कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है।

Share This Article