Influencer Kamal Kaur Murder: बठिंडा की कार पार्किंग में मिली Instagram स्टार की लाश

Kamal Kaur की डेड बॉडी एक अस्पताल की पार्किंग में कार से बरामद हुई। सोशल मीडिया पर बोल्ड कंटेंट और विवादों को लेकर रह चुकी थीं सुर्खियों में।

Rohit Mehta Journalist
Influencer Kamal Kaur Dead Body Found Bathinda Hospital
(Source: Google/Social Media Sites)

बठिंडा, पंजाब: सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड और विवादित रील्स को लेकर चर्चा में रहने वाली Instagram Influencer Kamal Kaur की लाश पंजाब के बठिंडा जिले के एक निजी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार से बरामद हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, Kamal Kaur की लाश संदिग्ध अवस्था में उनकी खुद की कार से मिली। इस कार को अस्पताल की पार्किंग में काफी देर से खड़ा देखा गया था, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।

सोशल मीडिया पर थी बेहद एक्टिव, 3.86 लाख फॉलोअर्स

Kamal Kaur सोशल मीडिया पर खासकर Instagram पर काफी एक्टिव थीं। उनके अकाउंट पर 3.86 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वह बोल्ड और अक्सर विवादित कंटेंट अपलोड करती थीं, जिसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ा था।

आतंकी Arsh Dalla ने दी थी धमकी

सूत्रों के अनुसार, करीब 7 महीने पहले Kamal Kaur को कनाडा में बैठा कुख्यात आतंकी Arsh Dalla द्वारा जान से मारने की धमकी मिली थी। बताया जाता है कि Arsh Dalla ने अश्लील कंटेंट के कारण उसे सोशल मीडिया से हटने को कहा था। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।

पुलिस जांच में जुटी, साजिश की आशंका

बठिंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और Kamal के जानने वालों से पूछताछ की जा रही है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है मामला

Kamal Kaur की मौत के बाद उनके फॉलोअर्स और सोशल मीडिया यूजर्स में शोक की लहर है। ट्विटर (X) और Instagram पर #KamalKaur ट्रेंड कर रहा है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उनके लिए श्रद्धांजलि पोस्ट की है।

Share This Article