उत्तराखंड में 2.80 करोड़ की लागत से बना पुल नदी में ढहा, उद्घाटन से पहले ही जमींदोज

चमोली जिले में PWD द्वारा बनाया गया 60 मीटर लंबा वैली ब्रिज, वर्थ हटाते ही भरभरा कर गिरा, भ्रष्टाचार और गुणवत्ता पर उठे सवाल

Fevicon Bbn24

उत्तराखंड के चमोली ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां Public Works Department (PWD) द्वारा बनाए गए एक Valley Bridge का बड़ा हिस्सा उद्घाटन से पहले ही भरभरा कर गिर गया। यह पुल करीब 60 मीटर लंबा था और इसकी कुल लागत 2 करोड़ 80 लाख रुपये बताई गई है।

घटना उस वक्त हुई जब मजदूरों ने पुल से सपोर्ट और वर्थ हटाने का काम शुरू किया। जैसे ही सहारा हटाया गया, पूरा पुल अचानक नदी में समा गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इसने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

महज़ दो महीने पहले शुरू हुआ था निर्माण कार्य

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस पुल का निर्माण कार्य महज़ दो महीने पहले शुरू हुआ था। निर्माण की रफ्तार जितनी तेज़ थी, उसका अंत उतना ही निराशाजनक साबित हुआ। स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रीय नेताओं ने मामले की जांच की मांग की है और इसे संभावित भ्रष्टाचार का नतीजा बताया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, सरकार पर निशाना

पुल गिरने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। लोगों ने इसे सरकार की निर्माण एजेंसियों की लापरवाही और भ्रष्ट व्यवस्था का उदाहरण बताया है। इस मामले में PWD विभाग की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

विपक्ष ने उठाए सवाल, जांच की मांग तेज़

विपक्षी दलों ने इसे सरकार की विफलता बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। स्थानीय विधायक ने कहा कि “जिस पुल को लाखों लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया था, वो खुद ही खड़ा नहीं रह सका।”

अब देखना होगा कि इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई होती है और क्या दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाता है या नहीं।

Share This Article