रांची में खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की बेरहमी से की हत्या, फरार आरोपी की तलाश तेज

Jharkhand के Ranchi में दिल दहला देने वाली घटना, आरोपी Ravi Lohra ने Silbatta से कुचलकर की ट्रिपल मर्डर, Police ने शव भेजे पोस्टमार्टम

Fevicon Bbn24
Ranchi Triple Murder Ravi Lohra Wife Kids Killed
(Image Source: Social Media Sites)

रांची में दिल दहला देने वाली घटना: झारखंड की राजधानी Ranchi से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। Macluskeeganj थाना क्षेत्र के Dhamdhamia Dhub Basti में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस Triple Murder की खबर ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है।

सिलवट लोढ़ा से कुचलकर की गई हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पति Ravi Lohra ने घर में रखे Silbatta (सिलवट लोढ़ा) से पत्नी और दोनों बच्चों के सिर पर वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मृतकों की पहचान Renu Devi (27 वर्ष), पुत्र Aarush (7 वर्ष) और पुत्री Aarohi (4 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी Ravi Lohra वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है और इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है।

इलाके में दहशत, जांच जारी

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद Dhamdhamia इलाके में मातम पसरा है। स्थानीय लोग सदमे में हैं और इस वीभत्स वारदात की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपी के मानसिक हालात की जांच कर रही है।

Share This Article