Jyoti Malhotra Spy Case: पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, कोर्ट ने रिमांड 4 दिन और बढ़ाई

Fevicon Bbn24
Jyoti Malhotra Youtuber Net Worth
(Image Source: Social Media Sites)

YouTuber Jyoti Malhotra के खिलाफ पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। बुधवार रात हुई मेडिकल जांच के बाद आज सुबह कोर्ट में पेशी हुई, जहां अदालत ने उसकी रिमांड को 4 दिन और बढ़ा दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, Jyoti Malhotra ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया है कि वह दो बार Pakistan जा चुकी है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसकी यात्राओं का मकसद क्या था और वह किन लोगों के संपर्क में थी।

बुधवार रात करीब 11:30 बजे Jyoti का मेडिकल कराया गया था, जिसके बाद गुरुवार सुबह 9:30 बजे उसे अदालत में पेश किया गया।

गौरतलब है कि Jyoti Malhotra सोशल मीडिया पर एक सक्रिय YouTuber है और उसके चैनल पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। अब यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ माना जा रहा है, इसलिए इस केस को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Share This Article