Pakistan में बड़ी आतंकी कार्रवाई: Khyber Pakhtunkhwa में 17 आतंकवादी ढेर, कुल 71 मारे गए

Fevicon Bbn24
Pakistan Firing On Loc Kupwara Baramulla Akhnoor April 2025
(Image Source: Social Media Sites)

Pakistan के उत्तर-पश्चिमी Khyber Pakhtunkhwa प्रांत में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे तीन दिवसीय ‘Infiltration Anti-Terror Operation’ में सोमवार रात सुरक्षा बलों ने एक और बड़ी कार्रवाई की। North Waziristan जिले के Hassan Khel इलाके में हुए इस ऑपरेशन में 17 आतंकवादी ढेर कर दिए गए।

Pakistan Army की मीडिया विंग Inter-Services Public Relations (ISPR) ने बताया कि इस अभियान में अब तक कुल 71 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। यह कार्रवाई 25 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच जारी रही, जिसमें भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं।

ISPR के मुताबिक, इन आतंकवादियों ने Afghanistan से Pakistan में घुसपैठ की कोशिश की थी। सेना ने समय पर कार्रवाई करते हुए इन्हें सीमा पर ही ढेर कर दिया।

सेना के बयान में यह भी कहा गया कि Pakistan के security forces देश की सीमा की सुरक्षा और आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और सतर्क हैं।

इस कार्रवाई को पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब सीमा पर अफगानिस्तान से लगातार घुसपैठ की घटनाएं बढ़ रही हैं।

Share This Article