घर आई नन्ही खुशियां! Sreeleela ने बेबी गर्ल संग शेयर की प्यारी तस्वीरें, फैंस ने लुटाया प्यार

Fevicon Bbn24
Sreeleela Shares Photo With Baby Girl Before Bollywood Debut
(Image Source: Social Media Sites)

South Beauty Sreeleela ने दिखाई नन्ही परी की झलक: South Indian एक्ट्रेस Sreeleela ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी से जुड़ी एक खूबसूरत खबर शेयर की। एक्ट्रेस ने अपने घर में आई नन्ही परी के साथ प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं। अपने Bollywood डेब्यू से पहले Sreeleela की ये पर्सनल अपडेट उनके चाहने वालों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रही।

घर में आई नन्ही खुशियां

Sreeleela ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह एक बेबी गर्ल को गोद में लिए नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस बच्ची के गाल पर किस करती दिख रही हैं, जबकि दूसरी में वह प्यार से उसे निहारती नजर आती हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, “घर में एक और नया सदस्य जुड़ गया। हमारे दिनों में तुम्हारी एंट्री हो गई है।” फैंस इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फैंस ने बरसाया प्यार

Sreeleela के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, “घर में नए सदस्य की एंट्री मुबारक हो। बेहद प्यारी तस्वीरें।” वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया, “आप दोनों ही बहुत क्यूट हैं।” कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार जाहिर किया है। Sreeleela की इन तस्वीरों ने उनके इंस्टा फॉलोअर्स का दिल जीत लिया है।

Kartik Aaryan के साथ Bollywood में रखेंगी कदम

Sreeleela की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह जल्द ही Bollywood में डेब्यू करने जा रही हैं। वह निर्देशक Anurag Basu की अपकमिंग फिल्म में Kartik Aaryan के साथ नजर आएंगी। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की चर्चा भी तेज हो गई है। हाल ही में Kartik को Sreeleela के फैमिली फंक्शन में भी देखा गया था, जिससे उनके रिलेशनशिप रूमर्स को और हवा मिल गई है।

पहले भी बना चुकी हैं मिसाल

Sreeleela ने अपने करियर की शुरुआत Kannada फिल्मों से की थी और Telugu इंडस्ट्री में भी काम किया है। एक्ट्रेस न सिर्फ बेहतरीन एक्टिंग बल्कि क्लासिकल डांस (Bharatanatyam) में भी माहिर हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपनी MBBS डिग्री भी पूरी की है। खास बात यह है कि 2022 में, सिर्फ 21 साल की उम्र में, Sreeleela ने एक अनाथालय से दो बच्चों को गोद लेकर एक मिसाल कायम की थी।

Share This Article