Mahira Sharma Face Video: बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss Season 13) से पहचान बनाने वाली माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शो के दौरान उनका नाम अक्सर पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) के साथ जोड़ा गया था, लेकिन इसके बाद माहिरा ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहीं।
वायरल वीडियो ने उड़ाए होश
हाल ही में माहिरा का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हैं। वीडियो में उनके लुक्स और चेहरे पर दाग नजर आ रहे हैं। महज 27 साल की उम्र में उनके चेहरे की ऐसी हालत देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।
क्या कह रहे हैं लोग?
माहिरा शर्मा के इस वीडियो को Promediaimages नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है:
- एक यूजर ने लिखा, “मुझे यह पेज इसलिए पसंद है क्योंकि यह वास्तविकता दिखाता है।”
- दूसरे ने कमेंट किया, “प्रो मीडिया का कैमरा वाकई प्रो टाइप का है।”
- एक और यूजर ने लिखा, “वह अच्छी दिखती हैं, लोग क्यों हंस रहे हैं?”
- किसी ने कहा, “अभिनेता भी इंसान हैं, उनमें भी खामियां होती हैं। यह पेज शानदार काम कर रहा है।”
माहिरा शर्मा की प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर अभी तक माहिरा शर्मा की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, माहिरा कभी-कभी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और कुछ इवेंट्स में भी नजर आती हैं। फिलहाल उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।


